फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Vows to live and die with a gap of eight couples

 आठ जोड़ों ने एक साथ खाईं जीने-मरने की कसमें

Sun, 03 Jul 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 03 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Vows to live and die with a gap of eight couples
सामूहिक विवाह समरोह
चक्रवर्ती सम्राट महापद्म नंद सामूहिक विवाह समरोह समिति द्वारा रविवार को रामलीला मैदान में आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नवदंपति को आशीर्वाद देकर उनके सुखद जीवन की कामना की। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भंवर सिंह ठेकेदार ने कहा कि कोई समाज बिना शिक्षित आगे नहीं बढ़ सकता। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सभी समाज को अपनाना होगा। इसके बाद ही समाज तरक्की कर सकता है। कार्यक्रम अध्यक्ष आनंद मित्तल ने कहा कि आज के समय में बेटी को शिक्षित करना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि सौरभ अग्रवाल ने कहा कि आज महंगाई के दौर में फिजूलखर्ची रोकने के लिए सामूहिक विवाह समारोह जरूरी हैं। समिति अध्यक्ष केशव देव ने भी इसे सराहा। पंडित योगेश पचौरी ने सभी आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह विधि विधान से विवाह कराया। अतिथि और परिजनों ने नवदंपति को सुखद जीवन का आशीर्वाद दिया। अध्यक्षता आनंद मित्तल और संचालन कृष्ण कुमार ‘कनक’ ने किया। कार्यक्रम में राजेश नेताजी, गुरुदयाल सिंह, अल्केश सविता, गोविंद राम वर्मा, इंद्रवती यादव, डा. रमेशचंद्र, राजनाथ नंद, रमाशंकर, संतोष कुमार, चमन कुमार, प्रमोद कुमार, सतीशचंद्र, भारत सिंह, विजय कुमार, शांति स्वरूप मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बाक्स--
इन जोड़ों का विवाह सामूहिक विवाह 
पूजा कश्यप संग हरीसिंह, गौरा संग रवि कुमार, पुष्पा संग टीटी कुमार, नारायणी संग दीपचंद्र, ज्ञानदेवी संग जीतू, गुंजन संग राजेश, पिंकी संग कमल किशोर तथा निशा संग सोनवीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed