{"_id":"62055273e53b88214d0b064e","slug":"voting-for-old-and-handicapped-voters-will-start-from-today-firozabad-news-agr5238737145","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं का आज से शुरू होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं का आज से शुरू होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिले के 80 वर्ष से अधिक उम्र के 343 बुजुर्गों एवं 121 दिव्यांग मतदाताओं का पोस्टल बैलेट से मतदान शुक्रवार (11 फरवरी) से शुरू होगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट के निर्देशन में होने वाले मतदान के लिए जिलेभर में 13 पोलिंग टीमों का गठन किया है। यह टीमें घर-घर जाकर वोट डलवाने का काम करेंगी।
भारत निर्वाचन आयोग ने वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान किए जाने की व्यवस्था को पहली बार लागू किया है। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के अनुसार जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराने के लिए 13 पोलिंग टीमों का गठन किया है।
यह टीमें 11 से 17 फरवरी तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराएंगी। इसमें टूंडला विधानसभा में 70 वृद्ध एवं 17 दिव्यांग मतदाताओं के लिए तीन टीमें 12 से 15 फरवरी को मतदान कराएंगी। जसराना विधानसभा में 94 वृद्ध एवं 62 दिव्यांग मतदाताओं के लिए चार टीमें गठित की हैं। ये टीमें प्रथम चरण में 11 से 15 फरवरी तक, दूसरे चरण में 16 एवं 17 फरवरी को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र में वृद्ध 65, दिव्यांग 25 मतदाताओं के लिए दो टीमें बनाई है जो प्रथम चरण में 11 व 12 फरवरी एवं दूसरे चरण में 14 एवं 15 फरवरी मतदान कराएंगी। शिकोहाबाद में 28 वृद्ध एवं 13 दिव्यांग मतदाताओं के लिए दो टीमें प्रथम चरण में 11 व 12 फरवरी एवं दूसरे चरण में 14 एवं 15 फरवरी को मतदान कराएंगी। इस प्रकार सिरसागंज विधानसभा में 86 वृद्ध एवं चार दिव्यांग मतदाताओं के लिए दो टीमें पहले चरण में 11 से 14 फरवरी एवं दूसरे चरण में 15 से 17 फरवरी तक मतदान कराएंगी।