{"_id":"ed3c674441fec2b86fd1d659b1619556","slug":"voter-lists-will-be-online-for-panchayat-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए ऑनलाइन बनेगी वोटर लिस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए ऑनलाइन बनेगी वोटर लिस्ट
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की मतदाता सूची की आनलाइन फीडिंग के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। जल्द ही एक क्लिक पर ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का ब्योरा कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा। इससे सूची में गड़बड़ी की संभावना भी कम हो जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। प्रशासन की ओर से जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के वार्डों की परिसीमन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंचायत और विधानसभा की मतदाता सूची की मिलान की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची की तैयारी के प्रपत्रों का प्रकाशन निर्वाचन कार्यालय से शुरू करा दिया है। आयोग के आदेशानुसार इस बार पंचायत चुनाव की मतदाता सूची ऑनलाइन तैयार कराई जाएगी। इसकी फीडिंग भी आनलाइन होगी। जिससे वोटर और बूथ संख्या की जानकारी घर बैठे ही मिल सके। हालांकि आयोग पहले विधानसभा सूची से ही चुनाव कराने की योजना बना रहा था लेकिन सूची मिलान के बाद यह संभव नहीं है।
पंचायत चुनाव की मतदाता सूची की फीडिंग का काम इस बार ऑनलाइन किया जाएगा। इस बार मैनुअल सूची नहीं बनेगी। वार्डों का परिसीमन पूरा होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
रवींद्र शर्मा
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी