फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Visually impaired will also learn mathematical formulas from low vision kit

Firozabad News: लो विजन किट से दृष्टि बाधित भी सीखेंगे गणित के सूत्र

Mon, 05 Jun 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 05 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Visually impaired will also learn mathematical formulas from low vision kit
फिरोजाबाद। अब जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दृष्टि दिव्यांग बच्चों को ब्रेल स्टेशनरी व अल्प दृष्टि दिव्यांग बच्चों को लो विजन किट कराई जाएगी। धनराशि मिलने के बाद जेम पोर्टल से नियमानुसार खरीद के साथ स्कूलों में आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन



जनपद में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं में अध्यनरत दृष्टि दिव्यांग बच्चों को ब्रेल स्टेशनरी व कक्षा छह से आठ तक के अल्प दृष्टि दिव्यांग बच्चों को लो विजन किट खरीदने की तैयारी बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। जनपद में 21 दृष्टि दिव्यांग बच्चे और 26 अल्प दृष्टि दिव्यांग बच्चों को शासन ने 94 हजार रुपये से सामग्री वितरित के लिए धनराशि आवंटित कर दी गई है। जिसमें दो-दो हजार रुपये की किट को खरीदा जाएगा। इसके लिए एक स्टाक रजिस्टर बनाया जाएगा। जिसमें स्पेशल एजुकेटर्स के द्वारा यूनिट के एवं अन्य दृष्टि दिव्यांग बच्चों को ब्रेल स्टेशनरी एवं लो विजन किट सामग्री, दिव्यांग बच्चों के लिए नामित नोडल शिक्षक की उपस्थिति में कराया जाएगा। इसके साथ सामग्री का एक प्रमाण पत्र भी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रखा जाएगा। जिससे कि कहीं कोई गड़बड़ी की आशंका न रह सके।
विज्ञापन



पूर्ण दृष्टि दिव्यांग बच्चों के लिए साबित होगी ब्रेल सामग्री
पूर्ण दृष्टि दिव्यांग बच्चों के लिए ब्रेल स्टेशनरी में ब्रेल स्लेट, अबेकस, टाईप्स, स्टाइल्स के साथ मॉडल के रूप में साइज, घड़ी, त्रिआमी, टैक्सटाइल पुस्तकें, गेम, सुडोकू, पेग बोर्ड, चेस, टिक टैक टो के साथ ब्रेल पेज, ब्रेल वर्कशीट, टेक्सटाइल ग्राफ, फ्लेनेल बोर्ड, ग्लोब, ब्रेल अक्षर, ब्रेल शब्द, ब्रेल गिनती और जोड़ घटना के फ्लैश कार्ड शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अल्प दृष्टि दिव्यांग बच्चों को लो-विजन किट
अल्प दृष्टि दिव्यांग बच्चों को लो-विजन किट में हैंडलेंस, राइटिंग गाइड, टाईपोस्कोप, टार्च मैगनीफायर, प्रिजयोटिक स्पेक्टिकल, हैंड फ्री पोर्टेबल, एलईडी मैग्नीफायर, सिगनेचर गाइड, पर्याप्त संख्या में सफेद कागज, बोल्डमार्कर, 8बी पेंसिल, मैथ शीट, रीडिंग स्टैंड, कलरिंग बुक फॉर लो विजन शामिल रहेगे।



जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दृष्टि दिव्यांग बच्चों को ब्रेल स्टेशनरी व अल्प दृष्टि दिव्यांग बच्चों को लो विजन किट कराई जाएगी। जिससे कि उन्हें पढाई-लिखाई और शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। - आशीष पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed