फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Village Panchayats with population of more than five thousand will be able to buy fogging machines

पांच हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतें खरीद सकेंगी फॉगिंग मशीन

Mon, 06 Sep 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Village Panchayats with population of more than five thousand will be able to buy fogging machines
फिरोजाबाद। डीएम चंद्रविजय सिंह ने डेंगू-वायरल पर अंकुश लगाने के लिए जिले की पांच हजार से अधिक आबादी वाली पंचायतों को फॉगिंग मशीन खरीदने के आदेश जारी किए हैं। 15वें वित्त से मशीन को तुरंत खरीदने के साथ संबंधित ग्राम पंचायत के साथ ही आसपास की पंचायतों में फॉगिंग कराए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू एवं वायरल की रोकथाम के लिए ग्रामीण अंचल में काफी कवायद चल रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाने के साथ ग्रामीण अंचल में घर-घर में लोगों को निगरानी समितियों द्वारा जागरूक करने का काम किया जा रहा है। एंटीलार्वा का छिड़काव किए जाने के बाद भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं होेता देखकर अब डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिले की 564 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष पांच हजार से अधिक आबादी वाली 62 ग्राम पंचायतों में फॉगिंग मशीन को खरीदने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

ण् एडीओ पंचायत एवं पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि मशीन मंगाने के साथ उसके चलाने का प्रशिक्षण स्टाफ को दिलाएं और उसका प्रयोग गांव-गांव दवा छिड़काव के लिए किया जाए। ये पंचायत आसपास की छोटी ग्राम पंचायतों में भी फॉगिंग कराएंगी। डीएम के आदेश जारी होने के साथ जिले के सभी नौ ब्लॉक के बीडीओ ने फॉगिंग मशीन को मंगाने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण अंचल में डेंगू, मलेरिया और वायरल की रोकथाम के लिए पांच हजार से अधिक आबादी वाली 62 ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त की धनराशि से फॉगिंग मशीन खरीदने के आदेश दिए हैं। मशीनों के आने के साथ ही फॉगिंग का काम शुरू कराया जाएगा।
चंद्र विजय सिंह डीएम फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed