फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Vigilance again regarding Corona, alert issued again to health societies

कोरोना को लेकर फिर सतर्कता, स्वास्थ्य समितियों को फिर अलर्ट जारी

Tue, 26 Oct 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Vigilance again regarding Corona, alert issued again to health societies
फिरोजाबाद। त्योहार पर स्वास्थ्य विभाग ने फिर से कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। देहात क्षेत्र में स्वास्थ्य समितियों को फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की सूचना देने के लिए कहा गया है। विशेषकर केरल, दिल्ली और विदेशों आने वाले लोगों पर ज्यादा निगरानी की जाएगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क और कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। संभावित तीसरी लहर नवंबर से आने की चेतावनी दी जा रही है। त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों पर वापस लौटते हैं। ऐसे में सतर्कता बरतना बेहद जरूरी हो गया है। सीएमओ ने अन्य राज्यों और विदेशों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच के लिए निर्देश दिए हैं। समितियों को महाराष्ट्र, केरल और दिल्ली से आने वाले यात्रियों की ट्रेसिंग की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने विभिन्न बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने को भी कहा है। बताया कि आगामी त्योहार को देखते हुए रेलवे स्टशेन और प्रमुख स्थलों पर जांच की जाएगी। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने कहा कि कोरोना को लेकर जितनी जागरूकता और सावधानी बरतेंगे, उतना ही लहर से बचा जा सकेगा। हमने टीमों को अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरतें ये सावधानियां
- बेवजह भीड़ वाले इलाकों में न घूमें
- लक्षण वाले मरीजों के संपर्क में आने से बचें
- खांसते और छींकते समय मुंह पर रुमाल लगाएं
- हाथों को सैनिटाइज करें। बाहर से आने पर साबुन से हाथ धोएं
- मॉस्क का इस्तेमाल करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed