फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Vending zones will be built at 14 places, the problem of jam will end.

Firozabad News: 14 स्थानों पर बनेंगे वेंडिंग जोन, जाम से समस्या होगी खत्म

Fri, 24 Jan 2025 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 24 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Vending zones will be built at 14 places, the problem of jam will end.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में गांधी पार्क मैदान, सर्कुलर रोड, पुरानी तहसील सहित 14 स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। इससे शहर में जाम व अतिक्रमण की समस्या से लोगों को राहत मिल सकेगी।
शहर में हाईवे से सटे सर्विस, मुख्य मार्ग और भीड़ भरे बाजार में जगह-जगह ठेल खड़े होने से जाम व अतिक्रमण की गंभीर समस्या बनी हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गत दिवस कमेटी में शामिल अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शहर में वेंडिंग जोन, नान वेंडिंग जोन बनाने के लिए स्थल चयन किए गए। इसमें नालबंद चौराहा से रसूलपुर थाने तक, मोनार्क होटल से कोटला चुंगी चौराहा तक फ्लाई ओवर के नीचे, सुहागनगर सेक्टर तीन बड़े डाकघर के निकट, गांधी पार्क पार्क, सर्कुलर रोड, कोटला रोड बंबा चौराहा से मंडी समिति तक, जलेसर रोड पर झील की पुलिया से ककरऊ कोठी तक, छारबाग से स्वर्गाश्रम, बंबा चौराहा से अहिल्या बाई होल्कर मूर्ति तक, राजाराम मूर्ति से स्टेशन रोड, आसफाबाद फ्लाई ओवर के नीचे, पुरानी तहसील व आसफाबाद चौराहा से लालपुर तक मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

साथ ही पथ विक्रेताओं के लिए पंजीयन व वेंडिंग जोन शुल्क भी निर्धारित किया गया। सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र ने बताया कि शहर में जाम की अतिक्रमण की समस्या दूर करने के लिए 14 वेंडिंग जोन व आठ नान वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। इसमें पथ विक्रेताओं के लिए पंजीयन कराने के साथ फड़ व ठेल लगाने के लिए निर्धारित स्थल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed