{"_id":"56f28a1a4f1c1b2a40f14d24","slug":"vaatar-varks-mein-aaj-lagega-kans-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर वर्क्स में आज लगेगा कंस मेला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर वर्क्स में आज लगेगा कंस मेला
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर राष्ट्र स्तरीय होली मेले का सोमवार को विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का हुड़दंग समाप्त होने के साथ नगर के वाटर वर्क्स प्रांगण में कंस मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में खेल तमाशे के साथ ही झूले आदि सजेंगे। इस मौके पर मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन जी मंदिर से भगवान कृष्ण बलराम का भव्य डोला निकलेगा।
होली की पड़वा वाले दिन नगर के वाटर वर्क्स प्रांगण में कंस मेला का आयोजन परंपरागत तरीके से किया जाता है। इसी क्रम में 24 मार्च को दोपहर दो बजे से मेले की तैयारी प्रारंभ हो जाएगी। इधर, मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन जी महाराज मंदिर से भगवान कृष्ण एवं बलराम का भव्य डोला शाम करीब पांच बजे शुरू होगा। मोहल्ला दुली से यह डोला चौबान मोहल्ला, छतरी वाला कुंआ, चौकीगेट होते हुए इमामबाड़ा पर सदर बाजार में पहुंचेगा। यह डोला छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, गांधीपार्क चौराहा होते हुए वाटर वर्क्स प्रांगण में कंस का वध करने के बाद वापस मंदिर पर पहुंचेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्वालवाला भी शामिल होंगे। शिव भक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू ने बताया कि मंदिर प्रांगण से डोले का शुभारंभ समाजसेवी एवं मंदिर के प्रबंधक पीके झिंदल करेंगे। इस दौरान ठंडाई का वितरण किया जाएगा। डोले के वापस आने पर भव्य आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया जाएगा। गौशाला पर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। यह तैयारियां कर ली गई हैं।