फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   up board practical exam 2021,up board practical exam datesheet 2021,up board exam datesheet 2021,practical exam datesheet 2021,exam datesheet 2021

47 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए नहीं आए परीक्षक, छात्रों में तनाव

Mon, 15 Feb 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
up board practical exam 2021,up board practical exam datesheet 2021,up board exam datesheet 2021,practical exam datesheet 2021,exam datesheet 2021
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित हो चुकी है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि निकल भी चुकी है। बोर्ड से निर्धारित तिथि पर परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए इंतजार करते रहे, मगर 47 विद्यालय में परीक्षक ही नहीं आए। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा लेने के लिए जिले के 47 विद्यालयों में अभी तक परीक्षक नहीं पहुंचे है। इसे लेकर विद्यार्थियों में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा न होने की जानकारी स्कूल प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस को सौंपी है। इसमें परीक्षकों से संपर्क भी किया गया है।, जो परीक्षक नहीं आ सके हैं, उनकी सूची को बोर्ड से भेज दिया है। जहां से दूसरे परीक्षक ही आएंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा की दूसरी तिथि भी निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

रिजर्वेशन न मिलने की रही वजह
फिरोजाबाद। विद्यालय प्रधानाचार्यों ने परीक्षकों से फोन पर संपर्क साधा। कई लोगों ने बताया कि ट्रेन में रिजर्वेशन न मिल पाने के कारण नहीं आ सके हैं। जबकि कई परीक्षकों के नाम बोर्ड ने गलत भेज दिए। तिलक इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान की परीक्षा होनी थी लेकिन गणित विषय के परीक्षक भेज दिए। इससे प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो सकी। 47 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हुई है। हमने बोर्ड को सूची भेज दी है। जल्द ही नई तिथि प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की निर्धारित होगी। -बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed