{"_id":"65aece92a60b7f99ae0aabf6","slug":"up-board-it-is-not-easy-to-get-duty-cut-in-exams-medical-board-will-be-formed-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-16118-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षा में ड्यूटी कटवाना आसान नहीं, गठित होगा मेडिकल बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षा में ड्यूटी कटवाना आसान नहीं, गठित होगा मेडिकल बोर्ड
Tue, 23 Jan 2024 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही हैं। ऐसे में कई शिक्षक बीमारी बहाना बनाकर बोर्ड परीक्षा से ड्यूटी कटवाते हैं। ऐसे शिक्षकों शिक्षकों और प्रधानाचार्यों पर विभाग की ओर से कड़ाई की तैयारी है। चिकित्सीय अवकाश लेने पर उनको मेडिकल रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग से उनके अस्वस्थता की पुष्टि कराई जाएगी।22 फरवरी से परीक्षाएं शुरु हो रही हैं। इसमें 2700 शिक्षक परीक्षा में ड्यूटी करेंगे। जिले में हर साल कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां यूपी बोर्ड परीक्षा में कुछ शिक्षक और प्रधानाचार्य ड्यूटी करने से कतराते हैं। इससे डीआईओएस कार्यालय को परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक की नियुक्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापकों की संख्या कम होने पर परीक्षा में कई कठिनाइयां होती हैं। इस बार बोर्ड ने मामले का संज्ञान लिया है। इसे लेकर कड़ाई की तैयारी है। नए नियम के तहत परीक्षा आरंभ होने से पूर्व जो प्रधानाचार्य और शिक्षक चिकित्कीय अवकाश के लिए आवेदन करेंगे, उनकी अस्वस्थता की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कराई जाएगी। सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी प्रमाण पत्र के आधार पर ही चिकित्सीय अवकाश दिया जाएगा।
-यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के क्रम में चिकित्सकीय अवकाश को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निशा अस्थाना, डीआईओएस
विज्ञापन
-यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के क्रम में चिकित्सकीय अवकाश को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निशा अस्थाना, डीआईओएस