फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   up board exam,up pre board exam,up pre board exam datesheet,up pre board exam february,high school pre board exam february,high school pre board exam,intermidiate pre board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा से पूर्व करानी होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

Fri, 19 Feb 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
up board exam,up pre board exam,up pre board exam datesheet,up pre board exam february,high school pre board exam february,high school pre board exam,intermidiate pre board exam
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। छात्र भी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं। कोरोनाकाल में विधिवत पढ़ाई न हो पाने से बोर्ड ने 30 फीसदी कोर्स कम कर दिया है। मगर ऐसे में ज्यादातर विद्यार्थियों को अभी भी कम हुए कोर्स की जानकारी नहीं है। इसके लिए कम किए गए कोर्स के हिसाब से ही प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी। प्री-बोर्ड परीक्षा के आयोजन में लापरवाही बरतने पर स्कूलों को डीआईओएस ने चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने 24 अप्रैल से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराने की घोषणा कर दी है। इससे पहले विद्यालयों में फरवरी के तृतीय या अंतिम सप्ताह से प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करानी हैं। कई स्कूलों ने प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरु नहीं की तो डीआईओएस ने कार्यालय से मॉनिटरिंग कराना शुरु कर दिया है। इसलिए अब विद्यालयों ने कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों को पूरी संख्या में बुलाना शुरू कर दिया है। परीक्षा के लिए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर भी तैयारी कराई जाएगी। प्री-बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के बाद अतिरिक्त कक्षाएं अनिवार्य रूप से चलाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

यह कहते हैं अधिकारी-
कैलेंडर के अनुसार प्री-बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के तृतीय या अंतिम सप्ताह में करानी थी। कार्यालय से मॉनिटरिंग करा रहे हैं जिससे विद्यालय परीक्षा के आयोजन में कोई लापरवाही न बरतें। प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होने से परीक्षा देने जा रहे छात्रों को कोर्स के बारे में विधिवत जानकारी हो सकेगी। -बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed