फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two year old girl abducted from Kanpur station recovered from Tundla

UP: दो वर्ष की अगवा बच्ची टूंडला से बरामद, कानपुर स्टेशन पर मां के साथ सो रही थी मासूम; आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 09:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 24 Feb 2026 09:45 PM IST
सार

महिला अपने 10 वर्षीय पुत्र और दो वर्षीय पुत्री के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सो रही थी। इसी दौरान राजू ने चुपके से उनकी गोद से बच्ची को उठा लिया और ट्रेन में सवार हो गया। पुलिस ने आरोपी को टूंडला से पकड़ लिया।

विज्ञापन
Two year old girl abducted from Kanpur station recovered from Tundla
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से सोमवार शाम मां के साथ सो रही दो वर्षीय मासूम बच्ची को एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया। सूचना पर देर रात टूंडला जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। बच्ची सकुशल मिल गई। पकड़े गए आरोपी राजू निवासी राजाबयोना, जालौन से पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कानपुर जीआरपी को सौंप दिया।
विज्ञापन


कानपुर देहात निवासी एक महिला सोमवार रात को अपने 10 वर्षीय पुत्र और दो वर्षीय पुत्री के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सो रही थी। इसी दौरान राजू ने चुपके से उनकी गोद से बच्ची को उठा लिया और करीब 8:30 बजे कानपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर खड़ी बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच में चढ़ गया।
विज्ञापन


मां की नींद खुली तो उसने बच्ची को अपने पास न पाकर तुरंत जीआरपी को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी को बच्ची के साथ ट्रेन में सवार होते देखा गया। इसके बाद कानपुर जीआरपी ने टूंडला जीआरपी और आरपीएफ को अलर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी टूंडला थाना प्रभारी मोनू आर्य ने बताया कि रात करीब 12 बजे जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंची, जनरल बोगी की घेराबंदी कर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया गया और मासूम बच्ची को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने बच्ची को बेचने के इरादे से अगवा किया था।


रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय है बच्चा चोर गिरोह
टूंडला और आसपास के स्टेशनों से बच्चों को अगवा करने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले माह भी टूंडला स्टेशन से एक बच्चा अगवा किया गया था, जिसे खुर्जा से बरामद किया गया। वहीं, अलीगढ़ से अगवा बच्चा टूंडला में मिला था। जांच में सामने आया है कि इन वारदातों के पीछे एक संगठित गिरोह है, जिसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed