{"_id":"64bd6c05e697b982dc0cf3c6","slug":"two-year-old-boy-died-after-falling-into-a-pot-filled-with-water-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-1143-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दो वर्षीय बालक की पानी भरे पॉट में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दो वर्षीय बालक की पानी भरे पॉट में गिरने से मौत
Sun, 23 Jul 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
खैरगढ़। गांव ललउआ में दो वर्षीय बालक की खेलने के दौरान पशुओं को पानी पिलाने वाले पानी से भरे पॉट में गिरने से मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार के लोग शोकाकुल हैं। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्राम ललउआ निवासी शिवराज सिंह का दो वर्षीय बेटा आर्यन शनिवार शाम को घर से बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के बाहर पशुओं को पानी पिलाने के लिए दीवार के सहारे बनाई गई पानी से भरे पॉट के पास पहुंच गया और खेलने के दौरान उसमें गिर गया। परिजन ने उस ओर ने ध्यान नहीं दिया। आर्यन जब दिखाई नहीं दिया तो परिजन ने ढूंढना शुरू किया। उनकी नजर जब पानी भरे पॉट में पड़ी तो उनके होश उड़ गए।
वे तत्काल उपचार के लिए प्राइवेट ट्रामा सेंटर में लेकर आए। जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत होने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। क्योंकि शिवराज सिंह का एक बेटा और एक बेटी है। परिजन ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।