फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two Robbers Shot and Arrested in Firozabad Police Encounter One Escapes

फिरोजाबाद: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो लुटेरे...दोनों के पैर में लगी गोली, तीसरा साथी फरार

Wed, 03 Dec 2025 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Dec 2025 12:13 PM IST
सार

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

 

विज्ञापन
Two Robbers Shot and Arrested in Firozabad Police Encounter One Escapes
फिरोजाबाद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने मंगलवार रात मुठभेड़ में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


एसपी देहात अनुज कुमार ने बताया कि 12 नवंबर को मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ़ी चौराहे पर ऑटो सवार राजेश कुमार निवासी शहजलपुर, शिकोहाबाद से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी व मुखबिर तंत्र से छानबीन की, इसमें अल्ताफ और हसनेन निवासीगण मोहल्ला मक्का कॉलोनी, थाना रामगढ़ और साहिल निवासी आकाशवाणी, थाना रामगढ़ का नाम प्रकाश में आया। 
विज्ञापन






मंगलवार रात इन अभियुक्तों के शिकोहाबाद-मक्खनपुर मार्ग पर किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में घूमने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर घेराबंदी की तो पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अल्ताफ औ हसनेन घायल हो गए। साहिल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूट का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, 2 तमंचा, 2 कारतूस, और 4 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। साहिल की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed