{"_id":"68726b8f4ed01cb0100876f4","slug":"two-robbers-arrested-in-police-encounter-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लूटपाट करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; लूट का ये सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लूटपाट करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; लूट का ये सामान बरामद
Sat, 12 Jul 2025 07:35 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 12 Jul 2025 07:35 PM IST
सार
पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शिकोहाबाद में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ लिया। एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है। बदमाशों से पुलिस ने लूटे गए मोबाइल, तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
नसीरपुर के गांव खतौली निवासी प्रेमवीर बीते शुक्रवार को तहसील तिराहे के पास मोबाइल पर बात कर रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया और भाग निकले। पीड़ित ने तत्काल ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की तीन टीमों ने इंस्पेक्टर अनुज कुमार एवं सीओ प्रवीण तिवारी के निर्देशन में बदमाशों को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग की, लेकिन वह भाग निकले।

शनिवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश डाहिनी की पुलिया के समीप किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में विकास निवासी मोतीनगर आसफाबाद थाना रसूलपुर के पैर में गोली मारकर उसे घायल करते हुए पकड़ लिया। वहीं दूसरा बदमाश सचिन राठौर निवासी एलानी नगर आसफाबाद थाना रसूलपुर भी पुलिस ने पकड़ लिया। जिनके पास से लूटे गए 5 मोबाइल, तमंचा-कारतूस एवं बाइक बरामद हुई है।
शिकोहाबाद के सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। दोनों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कुल 10 केस दर्ज हैं। पकड़े गए दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।