{"_id":"57b5e6158b91cce543f188602770765b","slug":"two-people-died-in-accidents-sirsaganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसागंज हुए हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसागंज हुए हादसों में दो लोगों की मौत
ब्यूूराो , अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज में दो स्थानों पर हुए हादसों में वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चालक और गाड़ी मालिक घायल हो गए।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला बिलालनगर नगर निवासी भोला उर्फ लियाकत अली पुत्र सराफत अली डीसीएम पर परिचालक की नौकरी करता था। मंगलवार रात करीब तीन बजे भोला चालक रफीक निवासी आकाशवाणी रोड और डीसीएम मालिक मुईन निवासी शीशग्रान के साथ आ रहा था। वह पुलिस चौकी बाबा की शाला के समीप पहुंचे तभी डीसीएम ट्रक से टकरा गई। हादसे में भोला उर्फ लियाकत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रफीक और मुईन गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं धातरी गांव के समीप बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध सूबेदार पुत्र श्रीचंद्र की मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
कांग्रेसी पहुंचे, मुआवजे की मांग
बाबा की शाला के समीप हुए हादसे में लियाकत की मौत और रफीक के साथ मुईन के घायल होने पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम जीलानी, शफात खान राजू, नसीर अहमद एवं अन्य कांग्रेस नेता भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिवारीजनों को पांच लाख तथा घायलों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये दिलाने की मांग प्रदेश सरकार से की है। जिला अस्पताल में घायलों को उचित उपचार न मिलने पर गुस्सा जताया।