{"_id":"6af4b7411f598a2feb0ab1b4","slug":"two-new-tubewells-will-be-installed-and-two-existing-ones-will-be-re-bored-at-a-cost-of-rs-9280-lakh-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-190449-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 92.80 लाख रुपये से लगेंगे दो नए नलकूप और दो होंगे रि-बोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 92.80 लाख रुपये से लगेंगे दो नए नलकूप और दो होंगे रि-बोर
Thu, 12 Nov 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम ने शहर के अंतिम छोर पर बसे चार वार्डों (42, 32, 35 और 47) के करीब एक दर्जन मोहल्लों में पेयजल संकट दूर करने के लिए 92.80 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। जलकल विभाग के सहायक अभियंता रंजीत सिंह के अनुसार, इस योजना के तहत रामनगर और हिमांयूपुर में दो पुराने नलकूपों का रि-बोर कराया जाएगा। नगला भाऊ और लालपुर में दो नए नलकूप स्थापित किए जाएंगे।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना से रामनगर, हिमांयूपुर, नगला भाऊ, लालपुर, प्रदीप नगर, उल्फत नगर, दुर्गेश नगर, लालपुर टंकी, नीलकंठ कॉलोनी और नगला विश्नू समेत विभिन्न बस्तियों के लगभग 18 हजार घरों में सुगम और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। सभी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही धरातल पर काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद