फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two inspectors, two sub-inspectors and six constables are present in the line.

Firozabad News: दो इंस्पेक्टर व दो दरोगा और 6 सिपाही लाइन हाजिर

Sun, 08 Oct 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 08 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two inspectors, two sub-inspectors and six constables are present in the line.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी कल्याण में सेवानिवृत्त उद्यान निरीक्षक जगदीशपाल सिंह की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने के मामले में एसएसपी ने सख्त कार्रवाई की है। थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा के अलावा इंस्पेक्टर लाॅ एंड ऑर्डर, 2 दरोगा व चालक सहित 6 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
थाना नारखी के फतेहपुरा निवासी सेवानिवृत्त उद्यान निरीक्षक जगदीशपाल सिंह की 3 अक्तूबर को उस समय ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी जब वह पुलिस एवं प्रशासन की टीम के साथ जमीन पर कब्जा लेने गढ़ी कल्याण पहुंचे थे। पुलिस अभी तक इस मामले में तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। शनिवार की हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी इंद्रपाल को जौंधरी रोड से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

गोली लगने से वह घायल हो गया था। घायल को उपचार कराने के बाद रविवार को जेल भेजा दिया है। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें आगरा, एटा, मैनपुरी सहित आसपास के जिलों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर एसएसपी आशीष तिवारी ने पूरे घटनाक्रम में थाना प्रभारी नारखी नरेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर लॉ एंड ऑर्डर विजय कुमार, दरोगा शेर पाल व राम सुमरन के अलावा गाड़ी चालक नरेंद्र कुमार व सिपाही शिवम, डूंगर सिंह, छविराज, ऊषा चौधरी, सुरेंद्र सिंह दोषी पाते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने राजेश कुमार पांडेय को थाना नारखी की कमान सौंपी है।


-गांव गढ़ी कल्याण में ट्रैक्टर चढ़ाने के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेजा है। साथ ही लापरवाही बरतने के मामले में थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर लॉ एंड ऑर्डर, 2 दरोगा व 6 सिपाही लाइन हाजिर किए गए हैं।
-आशीष तिवारी एसएसपी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed