फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two including salesman died in road accidents

Firozabad News: सड़क हादसों में सेल्समैन सहित दो की मौत

Wed, 21 Feb 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 21 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two including salesman died in road accidents
फिरोजाबाद। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पारले एजेंसी के सेल्समैन सहित दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवकों की मौत से परिजन में चीख पुकार मच गई। थाना दक्षिण के हिमांयुपुर निवासी तिलक सिंह (32) मंगलवार को अपनी ससुराल जा रहे थे। तभी जसराना के गांव उतरारा के पास बस को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंदी में लगे ईंट के चट्टे से टकरा गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरा हादसा थाना मक्खनपुर क्षेत्र में हुआ है। हिमांयुपुर निवासी विनोद (30) अपनी पत्नी पूनम के साथ बाइक से शिकोहाबाद की ओर से घर आ रहे थे। तभी पायनियर पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट लगने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह पारले कंपनी में सेल्समैन था। वहीं पत्नी घायल है। उनका उपचार सरकारी ट्राॅमा सेंटर में किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed