फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   two groups of Kanwar Yatris clashed over moving forward In Firozabad in which three people were injured

Firozabad News: आगे चलने को लेकर कांवड़ यात्रियों के दो गुटों में हुई मारपीट, तीन कांवड़िये घायल

Mon, 17 Jul 2023 02:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 02:30 PM IST
सार

फिरोजाबाद में आगे चलने को लेकर कांवड़ यात्रियों के दो गुटों में मारपीट हो गई। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान तीन कांवड़िये घायल हो गए। 

विज्ञापन
two groups of Kanwar Yatris clashed over moving forward In Firozabad in which three people were injured
Firozabad News: आगे चलने को लेकर कांवड़ यात्रियों के दो गुटों में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगे चलने को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। मारपीट में तीन कांवड़िये घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अन्य को समझाकर आगे के लिए रवाना किया।  

विज्ञापन


मारपीट जसराना थाना क्षेत्र के बनबारा गांव के पास पटीकरा पुल के समीप हुई। यहां कांवड़ यात्रियों के दो गुटों में आगे निकलने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों गुटों में मारपीट होने लगी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर रवाना कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के बीबामऊ गांव निवासी अमित कुमार, उनका भाई गौरव तथा साथी अमरजीत घायल हुए हैं। घटना से मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जसवंतनगर से आए कांवडियों को समझाकर भेज दिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया है। 

यह भी पढ़ेंः- Yamuna Flood: 45 साल बाद लोगों ने देखा बाढ़ का ऐसा नजारा तो सिहर उठे, नाले लबालब; डूबने की कगार पर बस्तियां

सीएचसी में हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने अमित को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। आधा घंटा तक एंबुलेंस नहीं आने पर दिहुली चौकी प्रभारी सोमिल राठी अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल लेकर गए। थाना प्रभारी महेश कुमार ने कहा दो गुटों में मारपीट हो गई थी। समझाकर उन्हें अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed