फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two died while four were seriously injured in road accidents in Firozabad

Firozabad: सड़क हादसों में दो की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल; घरों में मची चीख-पुकार

Sun, 26 Nov 2023 07:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 07:01 PM IST
सार

फिरोजाबाद में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Two died while four were seriously injured in road accidents in Firozabad
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। खबर मिली तो घरों में चीख-पुकार मच गई।  

विज्ञापन


थाना मक्खनपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव गागई निवासी मोहन उर्फ शालू (20) अहमदाबाद में पुताई करने का काम करता था। वह दीपावली के त्योहार पर घर आया हुआ था। वह शनिवार रात पराली लेकर नगला खंगर जा रहा था। ट्रैक्टर जब थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत बालाजी मोड़ पर पहुंचा। तभी तेजगति से आ रहे कंटेनर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: बलिदानी कैप्टन शुभम की मां ने मंत्री से कहा था प्रदर्शनी मत लगाओ, अब पिता का वायरल हो रहा ये बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठा मोहन अचानक गिर गया और गाड़ी के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कंटेनर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूड़ा बरतरा निवासी झुनूकलाल (65) रविवार को साइकिल से खाद लेने के लिए बोझिया जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने वृद्ध की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया है।

सड़क हादसों में चार लोग घायल

अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे हुए। इनमें चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने थाना फरिहा क्षेत्र के अंतर्गत गांव गगनी निवासी शीला, पवन, थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव जरेला निवासी महावीर, थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव नगला महुआ निवासी सौरभ को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed