{"_id":"5f81f7a18ebc3e9bfe29d56b","slug":"tundla-by-election-firozabad-news-agr463123873","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला उपचुनाव के लिए तैनात किए जाएंगे पांच हजार सुरक्षा जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला उपचुनाव के लिए तैनात किए जाएंगे पांच हजार सुरक्षा जवान
विज्ञापन
टूंडला के मुख्य बाजार में फ्लैगमार्च करते पुलिस व पीएसी
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का खाका पुलिस-प्रशासन ने खींचा है। चुनाव के लिए पांच हजार जवानों को तैनात किया जाएगा। पुलिस विभाग ने बीस कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल की मांग की है।
एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि चुनाव के लिए संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों के चिह्नांकन का काम अलग से टीम कर रही है। विवाद की स्थिति वाले मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के 408 मतदान केंद्रों पर पुलिस दस्तक दे रही है। बीस कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल (सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स) की डिमांड की है। इसके साथ प्रत्येक बूथ पर दो होमगार्ड, पुलिसकर्मी के साथ, उप निरीक्षक को तैनात किया जाएगा। बाहर से आने वाली फोर्स को ठहराने के लिए स्कूलों, धर्मशालाओं के साथ मैरिज होम का चिह्नांकन किया जा रहा है। तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ, माइक्रो आब्जर्वर तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट किए तैनात जाएंगे।
इस दौरान सीपीएमएफ की 20 कंपनी, 1700 होमगार्ड
कांस्टेबल-1500
हैड कांस्टेबल-150
उपनिरीक्षक-250