फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   TTSP scam: Crime Branch will now check

टीटीएसपी घोटाला: अब क्राइम ब्रांच करेगी जांच

Tue, 01 Sep 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 01 Sep 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
जल निगम के 14.52 करोड़ के घोटाले की जांच थाना दक्षिण ने क्राइम ब्रांच के हवाले कर दी है। जांच ट्रांसफर होने के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम ने दोषी ठेकेदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। टीम शीघ्र ही न्यायालय से वारंट जारी कराने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

जलनिगम की ओर से ग्रामीण अंचल में 752 टीटीएसपी की स्थापना होनी थी। इसके लिए 2008-09 से लेकर 2013-14 तक जिले को 47 करोड़ से अधिक धनराशि आवंटित की गई थी। डीएम विजय किरन आनंद को टीटीएसपी की स्थापना नहीं होने की शिकायत मिली तो सीडीओ सुजीत कुमार की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई। टीम ने जांच में 183 पेयजल टंकी बंद पाई और 40 टीटीएसपी मौके पर लगी नहीं मिली। इसके लिए दोषी 26 ठेकेदारों के खिलाफ थाना दक्षिण में डीडीओ आरके राम ने अभियोग दर्ज कराया। अभियोग दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने ठेकेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। ठेकेदारों की गिरफ्तारी की शुरूआत होने के साथ ही भाजपा ने विरोध स्वरूप डीएम का पुतला दहन किया। इसके बाद जांच को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जांच को थाना दक्षिण से हटाकर सीधे क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। क्राइम ब्रांच प्रभारी अतर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी ठेकेदारों के खिलाफ न्यायालय से वारंट लेने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे आरोपियों के खिलाफ 82 और 83 की कार्रवाई न्यायालय में शीघ्र ही दस्तक देंगे।
विज्ञापन




इन ठेकेदारों के खिलाफ दर्ज हुआ था अभियोग
डीडीओ आरके राम की  तहरीर पर थाना दक्षिण में धारा 420 एवं 409 के तहत शैलेंद्र उर्फ शैलेश  कुमार यादव, दलवीर ंसिह यादव,मैसर्स कृष्णा कंट्रक्शन, चंद्रप्रकाश, आरके  एंड केके सप्लायर्स, जेएलएस कंट्रक्शन आगरा, कृष्णकांत उपाध्याय,मनोज कुमार  मढ़ाई, प्रियाकंट्रक्शन, राधा ट्रेडर्स,साई गणेश इंटरनेशनल, राकेश बाबू  असुआ, सुबोध यादव, कृष्ण कांत यादव,अबधेश यादव लेखराज, लक्ष्मीकांत गौतम,  विजय ंसिह बौधाश्रम,अनुपम कृष्णा, पंकज शर्मा हिमायूंपुर, बनवारी लाल,आदेश  कुमार, आरएन ट्रेडर्स,सुरेशबाबू पुष्कर,दाऊदयाल फर्म, आरके कंट्रेक्शन राजा  का ताल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed