{"_id":"60f9b0448ebc3e73707a5264","slug":"truck-driver-trampled-bike-rider-two-died-firozabad-news-agr5008731188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने रौंदे बाइक सवार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने रौंदे बाइक सवार, दो की मौत
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! श्याम सिंह -म्रतक का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ककरऊ कोठी चौराहे के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवकों की मौत के बाद परिवारों में चीत्कार मचा हुआ है।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठारपूटा निवासी श्याम सिंह पुत्र सत्यप्रकाश अपने साथी मुकेश कुमार पुत्र महेश चंद्र के साथ बुधवार को बाइक पर सवार होकर नारखी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर गया था। देररात गांव शाहपुर से दोनों लौट रहे थे। बाईपास मार्ग स्थित ककरऊ कोठी चौराह के समीप सामने से आ रहा ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर दोनों के परिजन भी पहुंच गए। श्याम सिंह के परिजनों ने बताया कि श्याम सिंह शटरिंग का काम करता था। वह अपने साथी मुकेश के साथ नारखी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर से घर लौट रहा था। कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक को जेल भेजा जाएगा।