{"_id":"64e0fcc581c15416eb0a0a46","slug":"truck-collided-with-auto-one-passenger-died-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-3053-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक यात्री की मौत
Sat, 19 Aug 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। एटा रोड पर कोटकी के पास तेजगति से जा रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया तथा एक यात्री निकलकर सड़क पर जा गिरा। जिसे ट्रक रौंदते हुए निकल गया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना रजावली अंतर्गत गांव तजापुर उम्मरगढ़ इमलिया निवासी 75 वर्षीय महावीर सिंह सब्जी बेचने का काम करते थे। वह प्रतिदिन की तरह ऑटो से टूंडला मंडी समिति से सब्जी लेने के लिए शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे अपने साथी श्यामपाल के साथ आ रहे थे। ऑटाे थाना पचोखरा के गांव कोटकी के पास पहुंचा तभी टूंडला की ओर से जा रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ऑटो पलट गया तथा उसमें सवार महावीर निकलकर सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
इसी बीच ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। महावीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका साथी श्याम पाल व दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। मृतक के पुत्र विक्रम कुमार ने ट्रक चालक शिव कुमार निवासी मोहनपुर थाना अवागढ़, एटा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि ट्रक को जब्त कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन