फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Truck caught on information of government rice

सरकारी चावल की सूचना पर पकड़ा ट्रक

Tue, 03 May 2022 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Truck caught on information of government rice
कुरावली। जीटी रोड के पास एक फ्लोर मिल पर कालाबाजारी कर लाए गए चावल की सूचना पर पुलिस ने रविवार रात को ट्रक को कब्जा में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में ट्रक के चालक व फ्लोर मिल मालिक को हिरासत में ले लिया। रातभर इस मामले में राजनीति गरमाई रही। जांच के बाद सोमवार की सुबह पूर्ति निरीक्षक ने पकडे़ गए चावल को सरकारी न बताते हुए क्लीनचिट दे दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में जीटी रोड के किनारे रविवार को एक फ्लोर मिल पर एक ट्रक खड़ा हुआ था। इसमें कई बोरा चावल लदा था। पुलिस को सूचना मिली कि कोई डीलर सरकारी चावल को बेचने के लिए आया है।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक चालक व फ्लोर मिल स्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। ट्रक से करीब 12 बोरे बरामद हुए। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद कई राजनीतिक लोग व रसूखदारों द्वारा सिफारिश का दौर भी चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर ट्रक को छुड़ाने की कवायद जारी रही। भाजपा के नेता और आरएसएस के लोग भी थाने पहुुंच गए। सोमवार को इस मामले में पूर्ति इंस्पेक्टर पुष्पकांत यादव ने जांच के बाद क्लीनचिट दे दी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान बोरों में 50 किलो से अधिक चावल भरा पाया गया। जो सरकारी नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed