फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Treasury advocates boycotted work hoop

कार्य बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने घेरा कोषागार

Fri, 13 May 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 13 May 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
Treasury advocates boycotted work hoop
अधिवक्ताओं ने कोषागार का घेराव किया
 चार सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने जिला कोषागार का घेराव करते हुए डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा। इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान कोषागार के बाहर फोर्स तैनात रहा। 
विज्ञापन

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे बार एसोसिएशन के महासचिव पंचम सिंह गुर्जर ने कहा अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए लाइसेंस और गार्ड की आवश्यकता है तो उसे उपलब्ध कराया जाए। जिन अधिवक्ताओं की हत्या हुई है उनके परिवारीजनों को 25-25 लाख रुपये आर्थिक मदद के रूप में दिए जाएं। वहीं फीरोजाबाद पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता और उत्पीड़न किया जाता है लेकिन शासन और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए डीएम के नाम ज्ञापन देने के लिए कोषागार पहुंचे। वहां उन्होंने कोषागार का घेराव करते हुए एसडीएम मुख्यालय सत्यपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि मांगों को शीघ्र नहीं माना तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शीलेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष संजय पाठक, धनश्याम सिंह जादौन, नरेंद्र पाल सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह, रविंद्र सिंह, नरेंद्र राठौर, अमित सिंह, वीरेश यादव, विजय कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed