फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Travel of villagers of 80 villages will be easy, Rs 11 crore will be spent

फिरोजाबाद: पांच कस्बों को जोड़ने वाले इस मार्ग की सुधरेगी हालत, पहली किस्त हुई जारी; सफर को मिलेगी रफ्तार

Tue, 27 Feb 2024 01:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 27 Feb 2024 01:39 PM IST
सार

पांच कस्बों को जोड़ने वाले मक्खनपुर-खैरगढ़-जसराना मार्ग के निर्माण के लिए शासन की हरी झंडी मिल गई है। प्रथम किस्त के रूप में लगभग 2.73 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी है।
 

विज्ञापन
Travel of villagers of 80 villages will be easy, Rs 11 crore will be spent
जर्जर मार्ग। संवाद

विस्तार

फिरोजाबाद में जर्जर सड़क के कारण कई साल से तमाम परेशानी झेल रहे करीब 80 गांव और पांच कस्बे के लोगों का सफर आसान होगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा मक्खनपुर-खैरगढ़-जसराना मार्ग सुधार के लिए भेजे प्रस्ताव को शासन की हरी झंडी मिल गई है। प्रथम किस्त के रूप में लगभग 2.73 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी है।
विज्ञापन



मक्खनपुर से जसराना तहसील क्षेत्र तक जाने वाले 23 किलोमीटर लंबे पीडब्ल्यूडी मार्ग सालों से जर्जर स्थिति में था, लेकिन इस जर्जर मार्ग की दशा सुधार का रास्ता साफ हो गया है। मार्ग की दशा सुधार को पीडब्ल्यूडी ने भेजे करीब 11 करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने हरी झंडी दे दी है। मक्खनपुर से खैरगढ़ और खैरगढ़ से प्रतापपुर से हाथवंत-कोटला होते जसराना तहसील क्षेत्र तक करीब 70 गांव व पांच बड़े कस्बा के संपर्क मार्ग की दशा सुधार का काम शुरू कराने को शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 2.73 करोड़ की धनराशि भी पीडब्ल्यूडी को जारी कर दी है। समूचे मार्ग की दशा सुधार के लिए तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष व टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर द्वारा लंबे समय से पैरवी की जा रही थी।
विज्ञापन


23 किलोमीटर मार्ग से जुड़े प्रमुख कस्बा व गांव
मक्खनपुर-प्रतापुर होते हुए हाथवंत-कोटला एवं जसराना तहसील के प्रमुख लिंक मार्ग की लंबाई लगभग 23.300 किलोमीटर है। इस आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग पर हाथवंत ब्लॉक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ स्थित हैं। जबकि कस्बा बिल्टीगढ़, प्रतापपुर, कोटला भी इसी मार्ग पर हैं। इसके अलावा इस मार्ग जिले के टूंडला, हाथवंत, जसराना ब्लॉक के करीब 70 गांव का प्रमुख लिंक मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट से जसराना जाने का है सीधा मार्ग
लगभग 11 करोड़ की लागत से बनने वाला यह मार्ग जिले के तीन ब्लॉक व तहसील टूंडला, जसराना एवं शिकोहाबाद के वाशिंदाओं के लिए कलेक्ट्रेट आने जाने में खासी राहत देगा। कलेक्ट्रेट से बिल्टीगढ़, खैरगढ़, प्रतापपुर, कोटला से मुस्तफाबाद एवं जसराना की राह भी आसान होगी।


वर्ष 2021 में कराया जाना था अनुरक्षण
पूर्व सपा सरकार में इस मार्ग की दशा सुधार के लिए वर्ष 2011 में कार्ययोजना बनी थी। लेकिन बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। तभी से यह सड़क दुर्दशा की शिकार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed