फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Trauma center,farmacist firozabad,farmacist,farmacist security,trama center firozabad,SP city firozabad

सुरक्षा की मांग को लेकर फार्मासिस्टों ने एसपी सिटी को सौंपा मांग पत्र

Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Trauma  center,farmacist firozabad,farmacist,farmacist security,trama center firozabad,SP city firozabad
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज स्थित ट्रॉमा सेंटर में बुधवार को मरीज की मौत के बाद हुए हंगामे के मामले में स्वास्थ्य कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को एसपी सिटी से मिला। सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी सिटी को कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकारी ट्रॉमा सेंटर पर एकत्रित होकर आक्रोश भी जाहिर किया।
विज्ञापन

टूंडला निवासी अनिल कुमार की बुधवार रात सरकार ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई थी। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा कर दिया था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट करन सिंह के साथ मारपीट भी की गई थी। घटनाक्रम की जानकारी पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। बृहस्पतिवार सुबह स्वास्थ्य कर्मचारी ट्रॉमा सेंटर पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी जगदीश ने कहा कि हम लोग मरीज का बेहतर से बेहतर उपचार करने के लिए तैयार है। इसके बाद भी हम लोगों के साथ मारपीट की जाती है। पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करती है लेकिन कुछ लोग फोन कर पुलिस से आरोपियों को छुड़ा लेते है। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने एसपी सिटी ऑफिस पहुंचकर मांगपत्र सौंपा। इसमें सुरक्षा के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उमेश तिवारी, यतेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed