फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Trains delayed by seven hours, three cancelled due to weather fluctuations

Firozabad News: मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच ट्रेनें सात घंटे लेट, तीन रद्द

Fri, 06 Feb 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Trains delayed by seven hours, three cancelled due to weather fluctuations
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
टूंडला। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच कोहरा ट्रेनों पर खासा असर डाल रहा है। शुक्रवार को ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से सात घंटे की देरी से चलीं। वहीं अपने समय से देरी से चलने वाली अप व डाउन की तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया। ट्रेनों की लेट-लतीफी से रेलयात्री परेशान रहे।
विज्ञापन




रेल प्रशासन ने अपने समय से देरी से चल रही अप की आनंदविहार टर्मिनल गरीबरथ एक्सप्रेस व डाउन की नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस को रद्द दिया। इधर, दिल्ली और आगरा की ओर जाने वाली आनंदविहार टर्मिनल अमृतभारत एक्सप्रेस चार घंटे, नंदनकानन एक्सप्रेस सात घंटे, मूरी एक्सप्रेस दो घंटे व कानपुर की ओर जाने वाली दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से टूंडला पहुंची। ट्रेनों के रद्द होने एवं देरी से चलने से रेलयात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed