{"_id":"68efec5872691d749b0b5876","slug":"trains-are-packed-reservations-are-full-for-diwali-and-chhath-puja-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-158601-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दिवाली और छठ पूजा के लिए ट्रेनें खचाखच, आरक्षण फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दिवाली और छठ पूजा के लिए ट्रेनें खचाखच, आरक्षण फुल
Thu, 16 Oct 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
108, टूंडला में बुकिंग विंडो पर टिकट आरक्षण के लिए लगी लाइन संवाद
टूंडला। दिवाली और छठ पूजा को परिवार के साथ मनाने की चाहत में टूंडला स्टेशन पर ट्रेनों में यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है। अगले एक माह तक प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण फुल है और तत्काल में भी सीटें मिलना मुश्किल है। जनरल और आरक्षित कोच ठसाठस भरे हैं, यात्री जमीन पर बैठकर या पायदान पर लटककर यात्रा कर रहे हैं। नौकरीपेशा, फौजी, बिजनेसमैन और छात्र घर पहुंचने को उत्सुक हैं।
पहले से बुकिंग कराने वालों के टिकट कन्फर्म हैं, लेकिन देर करने वालों को 150-200 तक वेटिंग मिली, जो क्लीयर नहीं हुई। टूंडला होकर गुजरने वाली मगध, फरक्का, ब्रह्मपुत्र मेल, सीमांचल, महानंदा, पूर्वा, वैशाली जैसी ट्रेनों में स्लीपर, तृतीय और द्वितीय एसी में ‘नो रूम’ की स्थिति है। वंदे भारत में चेयरकार में 104 और एकॉनोमी में 21, शताब्दी में चेयरकार में 300 और तेजस में 142 वेटिंग है।
त्योहारी विशेष ट्रेनों में भी भीड़
विशेष ट्रेनों में भी भारी भीड़ है। साबरमती-पटना स्पेशल में 185 वेटिंग, टीडीएल/पाटलीपुत्र स्पेशल में 137 वेटिंग और अन्य विशेष ट्रेनों में स्लीपर, तृतीय व द्वितीय एसी में वेटिंग या ‘नो रूम’ की स्थिति है।