{"_id":"62434c1728de74747c5b376e","slug":"train-firozabad-news-agr5286230153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर महिला और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर महिला और युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आकर महिला और युवक की मौत
महिला के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला और युवक की मौत हो गई। युवक की मौत मटसेना थाना क्षेत्र के विजयपुरा फाटक के समीप और महिला की मौत चंद्रवारगेट पास हुई। पुलिस महिला के शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
मटसेना थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर कनैटा निवासी यतेंद्रपाल (35) के खेत विजयपुरा गांव के समीप है। सोमवार रात वह खेतों की रखवाली के लिए विजयपुरा फाटक पार कर खेतों पर जा रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मटसेना थानाध्यक्ष अंजीश कुमार का कहना है कि युवक की मौत रेलवे लाइनपार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। वहीं चंद्रवारगेट के समीप रेलवे लाइन पार करते समय एक महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। सूचना पर जीआरपी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष जीआरपी प्रमोद कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।