{"_id":"5d83e4ad8ebc3e93dd48ea80","slug":"train-firozabad-news-agr406497425","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में विंध्याचल के लिए टूंडला रेलवे स्टेशन से मिलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में विंध्याचल के लिए टूंडला रेलवे स्टेशन से मिलेगी ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। क्वार नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल के लिए टूंडला से सीधी ट्रेन सुविधा यात्रियों को मिलेगी। विंध्याचल माता के दर्शन को जाने वाले यात्री जोधपुरा हावड़ा और जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस से यात्रा कर सकते हैं। यह दोनों ट्रेनें विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी। इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने हरी झंडी दे दी है।
क्वार नवरात्र मेले का आयोजन 29 सितंबर से 11 अक्तूबर तक रहेगा। इस बीच काफी संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल माता के दर्शन को आने जाने का क्रम लगा रहता है। कई प्रमुख ट्रेनों का विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर ठहराव न होने के कारण भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वह रास्ते में ट्रेन को बदलकर विंध्याचल माता के दर्शन को जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे अधिकारियों ने दस ट्रेनों के ठहराव की विंध्याचल रेलवे स्टेशन के लिए हरी झंडी दी है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी की गई है। जिसमें अनारक्षित काउंटर, पूंछ-ताछ काउंटर, ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड आदि की व्यवस्था की गई है।
इन ट्रेनों का होगा ठहराव
हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस
जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस
बंगलौर-पटना संघमित्रा एक्सप्रेस
पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
लोकमान्य तिलक पटना सुपर फास्ट एक्सप्रेस
लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस
लोकमान्य तिलक-गोहाटी एक्सप्रेस
लोकमान्य तिलक-गोहाटी एक्सप्रेस
डिब्रगढ़ टाउन-दिल्ली ब्रहमपुत्र मेल
लोकमान्य तिलक-वाराणसी एक्सप्रेस