फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traffic jam remained at Tundla toll plaza throughout the day

टूंडला टोल प्लाजा पर दिन भर बनी रही जाम की स्थिति

Fri, 18 Feb 2022 08:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam remained at Tundla toll plaza throughout the day
टूंडला टोल प्लाजा पर लगे जाम में फंसे वाहन - फोटो : TUNDLA
टूंडला। शुक्रवार को फिरोजाबाद रोड स्थित टोल प्लाजा पर फास्टैग के देरी से डिटेक्ट होने पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही। इसके चलते हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लाइनें लगी रहीं। ऑटो बाइक सवार भी जाम से परेशान रहे।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर सुबह वाहन अपनी गति से निकल रहे थे। इसी बीच अचानक टोल प्लाजा पर वाहनों पर लगे फास्टैग डिटेक्ट न होने पर वाहनों की लाइनें लगना शुरू हो गईं। टोलकर्मियों ने हैंड डिटेक्टर से फास्टैग डिटेक्ट किए तब भी स्थिति जस की तस रही। इस बीच टोलकर्मियों व वाहन चालकों में नोकझोंक की स्थित बनी रही। टोलकर्मियों ने कनेक्टविटी न मिलने की बात कहते हुए वाहन चालकों को शांत किया।
विज्ञापन

ऐसे में देर होने पर दो पहिया वाहन चालकों ने साइड की पटरी पर अपनी बाइकों को उठाकर रखा और निकले। इस दौरान कुछ बाइक चालक संतुलन बिगडने के कारण गिर भी गए। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा पर फास्टैग ठीक से काम न करने पर यह स्थिति रही। इसके साथ ही पुलिस फोर्स के आगमन एवं वाहनों की चेकिंग का भी असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed