फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traders should not be harassed during civic elections

Firozabad News: निकाय चुनाव के दौरान व्यापारियों को नहीं किया जाए परेशान

Wed, 12 Apr 2023 04:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Apr 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
Traders should not be harassed during civic elections
निकाय चुनाव के दौरान व्यापारियों को नहीं किया जाए परेशान
विज्ञापन

व्यापार के लिए कैश लाने और ले जाने में होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम रवि रंजन से उनके कार्यालय में मिला। प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर व्यापारियों की समस्याओं संबंधी ज्ञापन सौंपा। निकाय चुनाव के दौरान यदि कोई व्यापारी पैसे का लेनदेन करता है तो उसे बिना वजह परेशान नहीं किया जाए।

व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि काफी संख्या में व्यापारी व्यापार करने के लिए पैसा इधर से उधर भेजते हैं। चुनाव के दौरान सक्रिय रहने वाली टीमों द्वारा व्यापारी के कैश को पकड़कर वाहवाही की जाती है। हकीकत में वह पैसा व्यापार का होता है। टीमों द्वारा पकड़ने के बाद वापस पैसा कई माह के बाद मिल पाता है। इससे व्यापारी का व्यापार प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान बिना बजह परेशान नहीं किया जाए। निकाय चुनाव में पोलिंग टीमों की रवानगी कराने के साथ काउंटिंग कराए जाने के लिए मंडी में स्ट्रांगरूम बनाने के साथ मतगणना कराई जाती है इस दौरान यहां दुकानें बंद होने के कारण व्यापार पूरी तरह से ठप हो जाता है। व्यापारियों को आर्थिक हानि होती है। किसी सरकारी स्थल पर मतगणना की व्यवस्था की जाए। 30 मार्च की रात में 11 दुकानों के आग में जलने से पीड़ित दुकानदारों के लिए मुआवजा की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रमाशंकर यादव दादा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबाबू झा, महानगर महामंत्री परसराम लालवानी और अध्यक्ष आगरा गेट बाजार समिति के अर्जेश उपाध्याय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed