फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tp nagar land cost

ट्रांसपोर्ट नगर : जमीन की कीमत घटाई, फिर भी कोई पंजीकरण नहीं

Fri, 09 Oct 2020 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
tp nagar land cost
फिरोजाबाद। विकास प्राधिकरण (विप्रा) ने राजा का ताल के पास ट्रांसपोर्ट नगर में जमीन के दाम 45 हजार से घटाकर 28 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिए हैं। साथ ही एक अक्तूबर से पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक एक भी पंजीकरण नहीं हुआ है। उधर, ट्रांसपोर्टर जमीन को अभी भी महंगा बता रहे हैं। वे इस कीमत पर भूमि खरीदने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर बोले- नोएडा से भी महंगी है यहां टीपी नगर में जमीन
नोएडा जैसी सिटी में ट्रांसपोर्ट नगर में जमीन के दाम 17 से 18 हजार रुपये वर्ग मीटर हैं। फिर यहां तो जमीन और सस्ती होनी चाहिए। 28 हजार रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन के दाम काफी अधिक है। ट्रांसपोर्टरों की माली हालत को देखते हुए जमीन के दाम करीब 15 से 16 हजार रुपये वर्ग मीटर होने चाहिए। तब कहीं जाकर ट्रांसपोर्टर जमीन लेने के लिए विचार कर सकते हैं। -राज नारायण मुन्ना ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन

इतनी महंगी जमीन फिरोजाबाद का ट्रांसपोर्टर नहीं ले सकता। वर्तमान में कारोबार भी ठप है। यदि ट्रांसपोर्ट नगर बनाना है तो सरकार को मदद करनी चाहिए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील यादव, अध्यक्ष फिरोजाबाद मोटर्स ट्रांसपोर्ट यूनियन
जमीन के दाम 28 हजार वर्ग मीटर करने के साथ ही एक अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी तक किसी ने पंजीकरण नहीं कराया है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित होने के साथ ही सर्विस रोड और हाईवे पर खड़े होने वाले वाहनों को रोकने में मदद मिलेगी।

-कप्तान सिंह, एक्सईएन विकास प्राधिकरण
400 ट्रांसपोर्ट कंपनियां हैं जिले में
सुहागनगरी में लगभग चार सौ ट्रांसपोर्ट कंपनियां हैं। इन कंपनियों से जुडे़ वाहनों की संख्या लगभग एक हजार है। फिरोजाबाद से कांच के आयटम और चूड़ियां पूरे देश में ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जाती हैं। ट्रांसपोर्ट कंपनियां हाईवे किनारे, सर्विस रोड और अन्य बाजारों में हैं। इससे सामान रखने और उतारने के लिए कंपनियों के वाहन सड़क किनारे खडे़ रहते हैं। अधिकतर वाहन ओवरब्रिज के नीचे, सर्विस रोड पर, औद्योगिक क्षेत्र में, हनुमान रोड, शीतल खां रोड, जाटवपुरी, स्टेशन रोड, जलेसर रोड पर खडे़ नजर आते हैं। इससे जाम भी लग जाता है। सड़क किनारे खडे़ वाहन रास्ता संकरा कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed