{"_id":"69875154921b31011005612f","slug":"tourism-minister-jaiveer-singh-said-that-insult-to-brahmin-community-will-not-be-tolerated-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'ब्राह्मण समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं', पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- सरकार करेगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'ब्राह्मण समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं', पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- सरकार करेगी सख्त कार्रवाई
Sat, 07 Feb 2026 08:21 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 07 Feb 2026 08:21 PM IST
सार
वेब सीरीज घूसखोर पंडत को लेकर उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का अपमान बर्दाशत नहीं किया जाएगा। सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने विवादित वेब सीरीज घूसखोर पंडत पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। शिकोहाबाद में उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपमानित करने वाले फिल्म निर्माता के खिलाफ प्रदेश सरकार नियमों के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी और दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी।
मीडिया से बातचीत में पर्यटन मंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज का विरोध बिल्कुल जायज है। उन्होंने कहा, यह पहली बार नहीं है जब फिल्म निर्माताओं ने किसी समाज को बदनाम किया हो, इससे पहले क्षत्रिय समाज को भी निशाना बनाया गया था। अब ब्राह्मण समाज, जो समाज की दिशा और दशा तय करता है, उस पर यह हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संसद के हालिया घटनाक्रम पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा विपक्ष ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को न बोलने देकर सदन की गरिमा को तार-तार किया है। नेता प्रतिपक्ष द्वारा गद्दार जैसे शब्दों का प्रयोग अशोभनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसा आचरण पहले कभी नहीं देखा गया। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे दूरगामी और ऐतिहासिक बताया। मंत्री ने कहा यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण से तैयार किया गया है।