फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tirthankara Mahavira opened punch Kalyank

तीर्थंकर महावीर के पंचकल्याणक का आगाज

Tue, 24 Nov 2015 06:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 24 Nov 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
Tirthankara Mahavira opened punch Kalyank
 बालयोगी मुनि अमित सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में रत्नत्रय नसियाजी मंदिर, कोटला चुंगी पर मंगलवार को भगवान महावीर के पंच कल्याणक महोत्सव का आगाज हुआ। गाजेबाजे के साथ अभिनंदन  यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान नगरी अहिंसा परमो धर्म: के जयकारों से गुंजायमान हो गईं।
विज्ञापन

अभिनंदन यात्रा  में भगवान महावीर के पिता राजा सिद्धार्थ का रूप बसंत कुमार जैन और माता त्रिशला के रूप में पुष्पा जैन उपस्थित रहीं। इंद्रा कॉलोनी में कुंडलपुर नगरी बनाई गई। नसियाजी मंदिर से सोमेंद्र यज्ञ नायक, कुबेर एवं सभी इंद्र  इंद्राणी गाजेबाजे के साथ पंच कल्याण महोत्सव का निमंत्रण देने के लिए भेंटों के थालों के साथ कुंडलनगरी पहुंचे। यहां पुष्प वर्षा, मंगल तिलक  लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। पंचकल्यण महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया गया। इसके बाद राजा सिद्धार्थ और माता त्रिशला को अश्व रथ पर विराजमान कर  नसियाजी मंदिर ले जाया गया। यात्रा में सनत जैन और अष्ट कुमार ने भव्य नृत्य  प्रस्तुत किया। मंदिर पहुंचने के बाद पंच कल्याणक की क्रियाएं की गईं। कदम-कदम पर पुष्पवर्षा का नजारा आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा का नेतृत्व सुनील जैन, राजकपूर ने किया। इस दौरान डॉ. अमित जैन, रीनू, प्रेमचंद्र, शीतल, पिंकी, गुलाबचंद्र, राजेश जैन,  मोहित,  अरविंद जैन, प्रवीन जैन, मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed