फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tired of domestic dispute, youth commits suicide by hanging

गृह कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 22 Feb 2022 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tired of domestic dispute, youth commits suicide by hanging
शिकोहाबाद। गृह कलह से तंग युवक ने मकान के अंदर बने स्टोर रूम में लगे एंगल से स्वाफी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा मीरा निवासी देवेंद्र उर्फ सोनू (30) परिवार के साथ रह रहा था। सोनू की पत्नी श्वेता बाईपास स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नौकरी करती है। दो दिन पूर्व दंपती में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद से सोनू घर से चला गया। सोमवार को पूरे दिन घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सोनू के सामने वाले मकान से दुर्गंध सी आने लगी। इस पर परिवार के लोगों ने मकान के अंदर स्टोर रूम को देखा तो उनकी चीख निकल गई। सोनू का शव स्टोर रूम में लगे एंगल पर मफलर से लटक रहा था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया सोनू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी मौत से उसके दो बेटों यश और अंश के सिर से पिता का साया उठ गया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed