{"_id":"6abc069466c3d13dc90cf1b4","slug":"three-thieves-arrested-for-stealing-a-bell-from-a-temple-six-bells-recovered-firozabad-news-c-169-1-mt11005-186412-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मंदिर से घंटा चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, छह घंटे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मंदिर से घंटा चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, छह घंटे बरामद
Wed, 30 Sep 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
थाना नारखी पुलिस की हिरासत में मंदिर से घंटे चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : थाना नारखी पुलिस की हिरासत में मंदिर से घंटे चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
फिरोजाबाद। थाना नारखी पुलिस टीम ने मंदिर से घंटा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से छह मंदिर के घंटे बरामद किए हैं।
क्षेत्राधिकारी टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तारागढ़ी बंबा के पास से तीन संदिग्धों को पकड़ा।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सूरज निवासी रतौली, थाना नारखी, कुलदीप उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह निवासी जाटव बस्ती कस्बा व थाना खैरगढ़ तथा मोनू गुप्ता निवासी नई बस्ती कस्बा व थाना फरिहा के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की गई।