{"_id":"6abc0488695b107cc10d2ae0","slug":"it-was-never-even-inaugurated-windowpanes-and-tiles-at-the-zonal-office-have-broken-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-186348-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: उद्घाटन तक हुआ नहीं, जोनल कार्यालय में टूट गए शीशे व टाइल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: उद्घाटन तक हुआ नहीं, जोनल कार्यालय में टूट गए शीशे व टाइल्स
Wed, 30 Sep 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
जोनल कार्यालय पर खामियां सुधार की हिदायत देती, महापौर विभाग
- फोटो : जोनल कार्यालय पर खामियां सुधार की हिदायत देती, महापौर विभाग
फिरोजाबाद। मंगलवार को महापौर कामिनी राठौर और नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना एवं राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
ककरऊ में नवनिर्मित जोनल कार्यालय पहुंचने पर दीवारों के उखड़े टाइल्स और टूटे शीशे मिलने पर महापौर ने कार्यदायी संस्था को आड़े हाथों लेते हुए कमियों को तुरंत दुरुस्त करने की हिदायत दी। इसके बाद जलेसर रोड स्थित अर्बन प्लाजा में दो दुकानों के छज्जे झुके मिलने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तुड़वाकर नए सिरे से बनवाने के निर्देश दिए गए। हालांकि, जलकल परिसर में बन रहे वर्किंग वुमेन हॉस्टल और वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण मानक के अनुसार पाया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अभियंता मौजूद रहे। संवाद