फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three, including a father and son killed, four injured

पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, चार घायल

Mon, 31 Aug 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 31 Aug 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Three, including a father and son killed, four injured
सोनीपत/गन्नौर/फीरोजाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर एक स्थित पांची गुजरान गांव के समीप सोमवार तड़के करीब साढे़ चार बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित ड्राइवर की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

महावीर कालोनी में जैन मंदिर के बराबर वाली गली में रहने वाले अतुल गुप्ता अपनी पत्नी मोनिका तथा पड़ोस में रहने वाले दोस्त नीरज शर्मा (33), पत्नी नीलम (28), बेटे प्रांजल (08) और शानू (05) के साथ रविवार रात अपनी इनोवा गाड़ी से शिमला जाने के लिए निकले थे। अतुल की गाड़ी को उसका ड्राइवर सुशील शर्मा चला रहा था। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह जीटी रोड पर गांव पांची गुजरान के पास पहुंचे तो इनोवा गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा में मौजूद शानू और सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। नीरज, अतुल, नीलम, मोनिका और प्रांजल गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से नीरज ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। इस बारे में जांच अधिकारी एएसआई दयानंद ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इनोवा काट कर निकाले घायल और शव
हादसे में इनोवा गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को बाहर निकाला। बताया जाता है कि नीरज की छाती में बायीं तरफ लोहे का पाइप घुस गया था। चालक की छाती में स्टेयरिंग और शानू के सिर में ज्यादा चोटें आई थीं। गाड़ी से लोगों को बाहर निकालने के लिए कई हिस्से काटने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद घूमने निकला था दोनों दोस्तों का परिवार
मृतक नीरज के परिजनों के अनुसार अतुल और नीरज दोनों अच्छे दोस्त और पड़ोसी थे। अतुल की इसी वर्ष शादी हुई थी। इसी के चलते उसने शिमला घूमने का मन बना रखा था। जब अतुल ने नीरज से इस बारे में बात की तो नीरज भी शिमला चलने के लिए तैयार हो गया। रविवार देर रात लगभग 10 बजे वह इनोवा गाड़ी को लेकर अपने घर से शिमला के लिए निकले थे।

नीरज फोटोग्राफर, अतुल करता था ग्लास का व्यापार
अतुल का ग्लास का व्यापार है। उसका शोरूम भी है। महावीर कालोनी में जैन मंदिर के बराबर वाली गली में रहने वाले अतुल के बगल वाले मकान में ही नीरज रहता था। बताया जा रहा है कि दोनों बचपन से ही अच्छे दोस्त थे। नीरज पेशे से फोटोग्राफर था। वहीं हादसे में मारा गया गाड़ी चालक सुशील चार साल से उनके यहां काम कर रहा था।

मौत की खबर सुनते ही मचा कोहराम
फीरोजाबाद। दुखद हादसे की खबर जैसे ही लोगों को मिली उनमें कोहराम मच गया। देर शाम शव मृतकों के आवास पर पहुंचे तो हर आंख नम दिखी। काफी संख्या में पीड़ित परिवार मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। हादसे की जानकारी सोनीपत पुलिस ने नीरज के छोटे भाई धीरज के मोबाइल पर सुबह करीब चार बजे दी थी। उधर नीरज का भाई धीरज और अतुल का छोटा भाई अंकित परिजनों के साथ सोनीपत के लिए अल सुबह रवाना हो गए और देर शाम शवों को लेकर अपने आवास पहुंचे।


तो मौत कर ही थी इंतजार
परिजनों की माने तो शिमला जाने के लिए अतुल और नीरज ने एक माह पूर्व ट्रेन में आरक्षण करा लिया था। दोनों लोगों को परिवार के साथ 30 अगस्त को शिमला जाना था। लेकिन आरक्षण टिकट में गलती से 30 सितंबर दर्ज हो गया था। इसलिए उन्होंने ट्रेन का सफर त्याग कर कार से जाना उचित समझा। इसलिए वह 30 अगस्त की शाम करीब सात बजे कार से शिमला के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed