फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three children burnt to death in hut fire, homeowner burnt to death

Firozabad News: झोपड़ी में आग से तीन बच्चों की जलकर मौत, गृहस्वामी झुलसा

Mon, 04 Dec 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three children burnt to death in hut fire, homeowner burnt to death
जसराना (फिजोजाबाद)। गांव खडीत स्थित डेरा बंजारा में शनिवार देर रात झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे पिता का आगरा में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे।
विज्ञापन


शकील (32) पत्नी मैमजादी व पुत्री सामना (7), रेशमा (2), पुत्र अनीष (4) के साथ झाेपड़ी में सो रहा था। रात दस बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। लपटों में घिरे बच्चे चीखने लगे। चीख पुकार सुनकर शकील और उसकी पत्नी की नींद खुली और मोहल्ले के लोग आ गए। आग की लपटों के बीच घिरे बच्चों को शकील ने किसी प्रकार निकाला। गंभीर रूप से जले अनीष और रेशमा की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सामना और शकील को उपचार के लिए फिरोजाबाद लेकर पहुंची जहां हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सामना ने दम तोड़ दिया। एक साथ तीन बच्चों की मौत और शकील के गंभीर रूप से झुलसने से परिवार में खलबली मच गई। घटना से डेरा बंजारा में सन्नाटा पसरा रहा। दमकल के नहीं पहुंचने पर आग सुबह तक सुलगती रही। आग लगने से पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन




झोपड़ी में आग लगने से एक परिवार के एक पुरुष और तीन बच्चे झुलस गए। उपचार के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई है। पुरुष का उपचार चल रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आग के कारणों का पता नहीं लग सका है। - कुमार रणविजय सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed