{"_id":"69e7b9a905d9f196b3005818","slug":"those-who-took-out-the-tableau-and-social-workers-were-honored-at-bhim-darbar-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-172981-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भीम दरबार में झांकी निकालने वाले और समाजसेवियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भीम दरबार में झांकी निकालने वाले और समाजसेवियों का सम्मान
Tue, 21 Apr 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
भीम दरवार में झांकी निकालने वालों को किया सम्मानित। स्रोत स्वयं
- फोटो : भीम दरवार में झांकी निकालने वालों को किया सम्मानित। स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती महोत्सव समिति द्वारा कोटला रोड स्थित डॉ. आंबेडकर महाविद्यालय में सम्मान समारोह किया गया। भीम दरबार में जयंती शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां निकालने, प्याऊ लगाकर सेवा करने और विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार सजाने वाले सेवादारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एवं बसपा के पूर्व मंडल प्रभारी हेमंत प्रताप सिंह तथा डॉ. ज्ञान सिंह ने को समिति के पदाधिकारियों ने बुद्ध प्रतिमा भेंट की। समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार, संरक्षक भूप सिंह निगम, नाथूराम, अरविंद कुमार, महेशचंद्र पौना, नरेंद्रपाल सिंह, देवी सिंह, डॉ. रोशनलाल, पार्षद देवेंद्र कुमार, पार्षद रॉकी, सत्ते कुमार, सूरज किरण, सच्चिदानंद, वैभव ओझा, अमरेंद्र कुमार वर्मा, नीतू सिंह, लता बौद्ध और सरोज देवी सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन रवि आनंद ने किया। समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट ने शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन, नगर निगम और शहरवासियों का आभार जताया। वीरेंद्र सुमन और वेदप्रकाश गौतम ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया।