फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   This time, the effigy of Ravana will be 51 feet tall in Ramlila.

Firozabad News: रामलीला में 51 फीट ऊंचा होगा इस बार दशानन का पुतला

Sun, 28 Sep 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
This time, the effigy of Ravana will be 51 feet tall in Ramlila.
रामलीला के लिए 51 फुट का पुतला बनाता कमलेश। संवाद
फिरोजाबाद। उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध रामलीला मैदान में इस बार 51 फीट ऊंचा रावण के पुतला का दहन किया जाएगा। रावण के पुतले को बनाने का काम गिधौरा निवासी कमलेश ने प्रारंभ कर दिया है। रावण के साथ-साथ वह मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतलों को भी तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रावण का पुतला दहन के दौरान आकर्षक आतिशबाजी का नजारा रामलीला मैदान में देखने को मिलेगा। इसकी तैयारी पहले से कर ली गई है। इसके साथ-साथ वह रामलीला के पात्रों के लिए धनुषबाण के साथ-साथ तलवार सहित अन्य अस्त्र-शस्त्र बनाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

तदर्थ प्रशासनिक श्री रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में चल रहे रामलीला के मंचन के साथ-साथ विजय दशमी पर होने वाले रावण के वध के साथ पुतला दहन की भी तैयारी रामलीला कमेटी ने प्रारंभ कर दी है। रामलीला प्रबंध कमेटी के सदस्यों के निर्देशन में इस बार भी रावण के पुतला तैयार करने का काम रामलीला मैदान के पास ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

मटसेना क्षेत्र के गांव गिधौरा निवासी कमलेश कुमार इस बार भी पुतला को तैयार करने का काम कर रहे है। कमलेश कहते हैं कि उनकी तीन पीढि़यां पुतला बनाने का काम करती चली आ रहीं है। इससे पहले उनके पिता हरि सिंह एवं बाबा भी रामलीला में रावण, मेघनाद एवं कुंभकरण का पुतला बनाया करते थे। कमलेश ने बताया कि उसके बेटे भी इस काम में हाथ बंटाते हैं। करीब 12 लोग यहां काम कर रहे हैं। आतिशबाजी कुछ देशी होगी तो कुछ आइटम खुद कमेटी के लोग अपने स्तर से मंगवाएंगे। ताकि रावण का पुतला दहन इस बार अलग ही दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आर्चिड ग्रीन एवं एफएमसिटी में 51-51 फीट के रावण का पुतलों का होगा दहन
फिरोजाबाद। रावण के पुतले का दहन पॉश कालोनी आर्चिड ग्रीन के साथ-साथ एफएम सिटी के प्रांगण में भी 51-51 फीट का पुतले दहन किए जाएंगे। दोनों स्थानों के पुतला तैयार करने की जिम्मेदारी गिधौरा निवासी कमलेश को ही मिली है। उन्होंने रामलीला मैदान के रावण के पुतला बनाने के साथ ही साथ इन दोनों कालोनी में जलने वाले रावण के पुतलों की तैयारी भी शुरू कर दी है। कमलेश ने बताया कि वह पुतले के साथ जलने वाली आतिशबाजी को खुद तैयार कराने के साथ ही कुछ बाजार से भी मगाएंगे। ताकि पुतला दहन के दौरान आकर्षक आतिशबाजी का नजारा दिखाई दे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed