{"_id":"9699cf7434d9589bedd535543765d5a4","slug":"thirsty-people-protest-on-municipal-corporation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यासी जनता का नगर निगम पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यासी जनता का नगर निगम पर प्रदर्शन
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतल खां क्षेत्र में वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रही जनता का अब धैर्य टूटने लगा है। रविवार को काफी संख्या में लोग हाथों में बैनर लेकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतर आए। क्षेत्रीय लोगों ने मोहल्ले में काफी देर तक हंगामा काटा। आक्रोशित लोगों ने मुर्दाबाद नारे लिखी तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया।
शहर के शीतल खां क्षेत्र में वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। नगर निगम की लापरवाही के चलते क्षेत्र की जनता बूंद-बूंद पानी को दर-दर भटक रही है। पीड़ित जनता लगातार शिकायत कर रही है, फिर भी पेयजल संकट बना हुआ है। नगर निगम द्वारा पाइप लाइन डलवाने के बाद भी पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। भीषण गर्मी के मौसम में पीड़ित जनता को पानी के लिए दूरदराज तक दौड़ लगानी पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नगर निगम बनने के बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। समस्या लेकर जाते हैं तो अधिकारी आश्वासन देकर चलता कर देते हैं, परंतु कोई काम नहीं हो रहा। हम लोगों ने क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या के संबंध में डीएम, सपा नेता, नगर आयुक्त से भी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
सलीम ने बताया कि एक माह पहले क्षेत्र में नई पाइप लाइन तो बिछवा दी गई, लेकिन पानी फिर भी नहीं आया। मुहम्मद तारिक का कहना है कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति न होने के कारण उन्हें आसपास के मोहल्लों से रात में पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। पेयजल समस्या से आक्रोशित लोग काफी देर तक सड़क पर हंगामा, नारेबाजी करने के बाद अपने घरों को लौट गए।