{"_id":"579218554f1c1b3c2bc4be53","slug":"theft-of-millions-from-the-electronics-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से गुरुवार रात चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मैनपुरी रोड पर गार्डेनिया पब्लिक स्कूल के निकट विश्राम सिंह यादव की लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान है। गुरुवार रात चोर दुकान की छत पर रस्से के सहारे चढ़ आए और सीढ़ियों के रास्ते दीवाल में नकब लगाकर दुकान में घुस आए। चोर दुकान में रखी 28 एलसीडी, 10 जूसर और तीन बूफर चोरी कर ले गए। इस दौरान चोर सीसीटीवी भी तोड़ गए। सुबह दुकान स्वामी को दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुकान स्वामी विश्राम सिंह ने कहा कि इससे पूर्व भी विगत सात अगस्त 2015 को चोरी हुई थी। उस समय भी सात-आठ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था। दुकान स्वामी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।