फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Theft in Prasad shop revealed, two accused arrested

Firozabad News: प्रसाद की दुकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Theft in Prasad shop revealed, two accused arrested
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में कैला देवी मंदिर पुलिस चौकी के पास एक प्रसाद की दुकान से चोर करीब 80 हजार रुपये की नगदी समेट ले गए थे। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेकर सीसीटीवी कैमरा खंगालने के अलावा अन्य तरीके से चोरों तक पहुंची। घटना का पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके खुलासा किया।
विज्ञापन

कैलाश नगर गली नंबर एक कोटला रोड थाना उत्तर निवासी हरिओम पोरवाल की मां राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर के पास कैलादेवी प्रसाद केंद्र दुकान से सोमवार रात चोरों ने सरिया से शटर उठाकर अंदर घुसकर अलग-अलग डिब्बों में रखी नकदी साफ कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल संज्ञान लिया। वहीं, सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के अलावा आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 5 मार्च को प्रसाद की दुकान से रुपये चोरी करने वाले आरोपी सोहित निवासी हनुमान गढ़ करौली मंदिर के पास व अरुण उर्फ चिकना निवासी सैलई मरगटी रोड़ थाना रामगढ को पीडी जैन इंटर कालेज के शौचालय के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 27,000 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed