फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   theft

मायके जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र किया पार

Sat, 05 Sep 2020 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
theft
मक्खनपुुर। ससुराल से मायके जा रही महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र ऑटो सवार महिलाओं ने पार कर दिया। वारदात के बाद ऑटो चालक महिला को मक्खनपुर पेट्रोल पंप के समीप पुलिस चेकिंग की बात कहते हुए उतारकर लौट गया। ऑटो से उतरने के बाद महिला को घटना की जानकारी हो सकी। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना मटसेना क्षेत्र के गांव दबरई निवासी अनीता देवी पत्नी योगेंद्र कुमार शनिवार को मायके जाने के लिए घर से निकली थी। जिला मुख्यालय के सामने से वह मक्खनपुर किशनपुर अरमराजट्ट जाने के लिए ऑटो में सवार हो गई। ऑटो में तीन महिलाएं पहले से सवार थीं। आरोप है कि ऑटो में सवार महिलाओं ने उसके गले से मंगलसूत्र पार कर दिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंप के समीप ऑटो चालक बोला कि आगे पुलिस चेकिंग चल रही है और अब वह आगे नहीं जा सकता है। उसने महिला को नीचे उतार दिया। महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर खड़ी हो गई। इस दौरान उसने देखा तो मंगलसूत्र गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed