फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The youth who came from Bihar turned out to be corona infected, the team is searching

बिहार से आया युवक निकला कोरोना संक्रमित, टीम कर रही तलाश

Sat, 01 Jan 2022 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
The youth who came from Bihar turned out to be corona infected, the team is searching
बिहार से आया युवक निकला कोरोना संक्रमित, टीम कर रही तलाश
विज्ञापन

फिरोजाबाद। बाहर से आ रहे लोग सुहागनगरी के लिए मुसीबत बन रहे हैं। गया(बिहार) से सुहागनगरी में आए युवक की रेलवे स्टेशन पर सैंपल लिया गया। आरटीपीसीआर जांच में युवक को कोरोना की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के बताए पते पर सेक्टर दो पहुंची तो वहां जानकारी मिली कि यहां युवक नहीं आया। टीम ने आसपास के 12 लोगों के सैंपल लिए हैं। टीम ने पुलिस के माध्यम से युवक का नंबर ट्रेसिंग के लिए लगा दिया है।
गया निवासी युवक दो दिन पूर्व सुहागनगरी में अपनी बहन के घर आया था। जब वह स्टेशन पर उतरा तो यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए उसका सैंपल लिया था। शनिवार को युवक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आई तो वह संक्रमित निकला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीम सुहागनगरी में बताए पते पर पहुंची। यहां इस नाम के किसी भी युवक के आने की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

टीम ने युवक का फोन नंबर मिलाया तो वह बंद था। युवक से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क किया तो कोरोना संक्रमित मरीज ने अपना सही पता बताने से इनकार कर दिया। देर शाम तक मरीज के पते की सही जानकारी नहीं लग सकी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि मरीज को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed